फरीदाबाद जिले के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के समय पुर रोड पर स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह एक सेंट्रो कार को रोककर पकड़ा, जिसमें बड़ी मात्रा में मांस भरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने डॉक्टर से करवाई जांच सेक्टर 58 थाने के एडिशनल एसएचओ हरीश कुमार ने बताया कि लोगों ने दो युवकों को पकड़ा था, जिनसे पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वे धौज थाना क्षेत्र के फतेहपुर तगा गांव से मांस को कार में रखकर दिल्ली ले जा रहे थे। मौके से बरामद मांस को थाने लाकर डॉक्टर से जांच करवाने पर पुष्टि हुई कि यह भैंस का मांस है। कार में लगभग 50 किलो से अधिक मांस भरा हुआ था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान आदिल और अरमान के रूप में की है। मामले में पवन नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। एडिशनल एसएचओ हरीश कुमार ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मांस ले जाने का मामला गंभीर है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह बीफ किस उद्देश्य के लिए ले जाया जा रहा था और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
हरियाणा की लेडी पहलवान पर दिल्ली में हमला, VIDEO:चाकू लेकर चढ़ा युवक, कांग्रेस नेत्री ने दी पटखनी; कैराना सांसद इकरा हसन से हैं नाता
हरियाणा के नूंह जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर दिल्ली में एक युवक…
राहुल बोले- ट्रम्प का 50% टैरिफ इकोनॉमिक ब्लैकमेल:बेहतर होगा कि मोदी अपनी कमजोरियों को जनता के हितों पर हावी न होने दें
राहुल गांधी ने बुधवार को रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना…
भास्कर अपडेट्स:नागपुर-जबलपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुआ घायल
नागपुर जिले में नागपुर–जबलपुर राष्ट्रीय नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया।…