मेरठ में 30 सितंबर से मेट्रो का संचालन शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को रैपिड ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मेरठ साउथ से न्यू अशोकनगर तक अभी रैपिड ट्रेन का संचालन हो रहा है। 30 सितंबर को ये सराय काले खां तक का सफर प्रारंभ करेगी। दिल्ली से मेरठ तक रैपिड का संचालन पूरी तरह चालू हो जाएगा। वहीं मेरठ को अपनी पहली मेट्रो ट्रेन भी इसी तारीख को मिलेगी। जमीन से कई फिट अंदर तक मेट्रो कैसे दौड़ेगी इसका फर्स्ट लुक सामने आया है। एनसीआरटीसी के स्टाफ ने ही अंडरग्राउंड कॉरिडोर में ट्रेन के रनिंग का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो स्टाफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। जमीन के अंदर अंडरग्राउंड कॉरिडोर में रैपिड रेल और मेट्रो कैसे दौड़ेगी इसका पूरा VIDEO देखिए।
Related Posts
सिसोदिया के VIDEO पर पंजाब में घमासान:बोले- 2027 में चुनाव जीतने को सच-झूठ, लड़ाई-झगड़ा, जो करना पड़े, करेंगे; CM भगवंत मान हंसते दिखे
आम आदमी पार्टी (AAP) के इंचार्ज और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के एक वीडियो पर पंजाब में…
भागवत बोले- आज का इतिहास पश्चिमी दृष्टिकोण से लिखा गया:उनकी किताबों में चीन-जापान मिलेंगे, भारत नहीं; लोगों में तीसरे विश्वयुद्ध का डर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने पाठ्यक्रमों में बदलाव की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत…
पीएम ने तिरंगा लहराकर चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया:कहा- PAK ने इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया, हमने उस पर कयामत बरसा दी
पीएम मोदी ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने यहां के रियासी जिले…