राजस्थान में शुक्रवार को मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले विदा हो गया। मध्य प्रदेश के 11 जिलों से मानसून की वापसी हो गई है। हालांकि, दोनों राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में शनिवार से 30 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना के कई हिस्सों में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश जारी है। हैदराबाद में रात भर मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। अधिकारियों ने हिमायत सागर जलाशय के गेट खोल दिए, जिससे हालात और बिगड़ गए। चादरघाट के पास मूसी नदी उफान पर आ गई। नदी के आसपास, निचले इलाके डूब गए। नदी किनारे बने मकान पहली मंजिल तक पानी में डूब गए। कई कॉलोनियां जलमग्न हैं। हैदराबाद के महात्मा गांधी बस स्टैंड (MGBS) में भी पानी भर गया। बसों का संचालन बंद है। हैदराबाद में सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। कई इलाकों में सुबह से ट्रैफिक जाम लगा है। ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में अब तक लगभग 1,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। हैदराबाद में बाढ़ जैसे हालात, 4 तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें… देशभर से जुड़े मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
एक देश, एक चुनाव पर JPC की बैठक आज:15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह राय रखेंगे; पिछली मीटिंग में दो पूर्व CJI शामिल हुए थे
एक देश, एक चुनाव पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बुधवार को छठी बैठक होगी। इस बैठक में इकोनॉमिस्ट…
पंजाब में कांग्रेस के जिला प्रधान जल्दी होंगे नियुक्त:राहुल गांधी की सीनियर नेताओं से मीटिंग, 1 सितंबर से संभाल सकते हैं जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस का फोकस अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी कड़ी में आज (सोमवार को) पंजाब…
बिहार में पहली बार INDIA-NDA का CM फेस नहीं:महागठबंधन में खींचतान; 243 सीटों पर 254 प्रत्याशी उतारे, 12 जगह एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। चुनाव आयोग…