राजस्थान में शुक्रवार को मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले विदा हो गया। मध्य प्रदेश के 11 जिलों से मानसून की वापसी हो गई है। हालांकि, दोनों राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में शनिवार से 30 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना के कई हिस्सों में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश जारी है। हैदराबाद में रात भर मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। अधिकारियों ने हिमायत सागर जलाशय के गेट खोल दिए, जिससे हालात और बिगड़ गए। चादरघाट के पास मूसी नदी उफान पर आ गई। नदी के आसपास, निचले इलाके डूब गए। नदी किनारे बने मकान पहली मंजिल तक पानी में डूब गए। कई कॉलोनियां जलमग्न हैं। हैदराबाद के महात्मा गांधी बस स्टैंड (MGBS) में भी पानी भर गया। बसों का संचालन बंद है। हैदराबाद में सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। कई इलाकों में सुबह से ट्रैफिक जाम लगा है। ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में अब तक लगभग 1,000 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। हैदराबाद में बाढ़ जैसे हालात, 4 तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें… देशभर से जुड़े मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
डीटीपी की मोजमाबाद व किड़ावली में बड़ी कार्रवाई:बीस एकड़ में अवैध रूप से बने रसूखदारों के 12 आलीशान फार्म हाउस जमींदोज, कई की बाउंड्रीवाल धराशायी
डीटीपी इंफोर्समेंट ने बुधवार को मोजमाबाद और किड़ावली गांव में 20 एकड़ में अवैध रूप से बनाए गए आलीशान फार्म…
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में पिकनिक पर आए 7 लोग अरब सागर में डूबे, 3 की मौत, 4 की तलाश जारी
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में पिकनिक मनाने आए एक ही परिवार के 7 लोग अरब सागर में डूब गए। इसमें 3…
श्रीनगर जा रही कार पठानकोट में पलटी:दिल्ली के 2 लोगों की मौत, 4 घायल; ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा
पंजाब के पठानकोट में एक बेकाबू कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। साथ…