फरीदाबाद नेशनल हाईवे नंबर 19 पर NHPC चौक के नजदीक आगे एक बाइक से आई एक बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 21 साल के एक युवक की मौत हो गई। गांव गोंछी के रहने वाले मनीराम ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनका भतीजा अमित (21) अपनी बुआ के पास दिल्ली के बुराड़ी गांव में रहता था। शनिवार की रात को वह दिल्ली से गांव गोंछी आया था। दिल्ली में वह ड्राइवर का काम करता था। गोंछी में वह अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ मनाने आया था। रात को जन्मदिन मनाने के बाद वह सुबह दिल्ली जाने के लिए निकला था। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। बाइक ने पीछे से टक्कर मारी रविवार की सुबह करीब 6 बजे वह दिल्ली वापस जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 19 पर NHPC चौक के समीप पहुंचा तो उसके पीछे चल रही बाइक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया । अमित को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अमित 12 वीं पास था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अमित की एक छोटी बहन है। अपने जन्मदिन मनाकर वह वापस दिल्ली जा रहा था। पिता एक निजी कंपनी में काम करते है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में दो अलग-अलग हादसे, JCO और अग्निवीर की मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दो अलग-अलग घटनाओं में एक JCO और एक अग्निवीर की मौत हो गई। पहली घटना शुक्रवार…
शशि थरूर बोले-बड़े इवेंट्स में गड़बडियां हो सकती हैं:दिल्ली में चल रहे AI समिट की तारीफ की; राहुल ने इसे PR तमाशा बताया था
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में चल रही AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद पर कहा कि समिट में…
महाराष्ट्र में स्कूलों में थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी का आदेश वापस:कक्षा 1-5वीं तक हिंदी को तीसरी लैंग्वेज बनाया था, राज बोले- हिंदी थोपने की कोशिश विफल
महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को तीन भाषा नीति से जुड़े अपने 16 और 17 अप्रैल को जारी दो आदेश (GR)…