फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचपीसी चौक के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार 21 साल के युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली के बुराडी गांव में रहता था। वह गौछी गांव में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया था। गौछी गांव के रहने वाले मनीराम ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनका भतीजा अमित दिल्ली के बुराडी गांव में रहता था। दिल्ली में करता था ड्राइवर का काम शनिवार की रात को वह दिल्ली से गौछी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया था। दिल्ली में वह ड्राइवर का काम करता था। रात को जन्मदिन मनाने के बाद वह सुबह दिल्ली जाने के लिए सुबह 6 बजे फ़रीदाबाद से निकला था। बताया गया कि रविवार सुबह छह बजे जब अमित एनएचपीसी चौक के पास पहुंचा तो पीछे से उसको किसी बाइक वाले ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान थोड़ा दम जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला मौके से फरार पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है आज सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
नूंह में एक्सीडेंट में दो की मौत:पिकअप की ट्रक से टक्कर, दिल्ली से राशन लेने गया था, राजस्थान का रहने वाला
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात सड़क हादसे में दो लोगों…
सेंट्रल फोर्स में 93 हजार पद खाली:CRPF में सबसे ज्यादा 27 हजार; सरकार ने संसद में बताया- 5 साल में CAPF में इस्तीफे 86% बढ़े
केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स में कुल 93,139…
समालखा पूर्व विधायक मच्छरौली के भाई का निधन:झारखंड में दिमागी नस फटने से बीमार, दिल्ली में ली अंतिम सांस
पानीपत जिले के समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मच्छरौली के छोटे भाई बिक्रम सिंह का निधन हो गया है। वे…