प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- भाजपा की स्थापना को 45 साल हो गए हैं। जिस बीज से भाजपा आज इतना बड़ा वट वृक्ष बना, उसका रोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था। तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि नवरात्र के इन पावन दिनों में दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिला है। अटल जी, आडवाणी जी, नानाजी देशमुख, मुरली जी, राजमाता सिंधिया के आशीर्वाद से पार्टी आगे बढ़ी है। पीएम ने कहा कि समय के साथ दिल्ली जनसंघ की कमान बदलती रही। 1980 में जब भाजपा बनी तो वीके मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। भाजपा आज जिस मजबूत स्थिति में है उसके पीछे कार्यकर्ताओं का त्याग है। दिल्ली भाजपा का वर्तमान कार्यालय अब तक 14 पंत मार्ग पर था। अब ये बीजेपी हेडक्वार्टर के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट हो गया है। नए कार्यालय की इसकी नींव पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी। इसकी लागत ₹2.23 करोड़ आई है। भाजपा पूरे देश में अपने संगठन के जिलों के कार्यालय बना रही है। जहां भी भाजपा मजबूत है, वहां हर राज्य और जिले में आधुनिक कार्यालय तैयार किए जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दूसरे राज्य शामिल हैं। पीएम मोदी के भाषण की 4 मुख्य बातें… 2.23 करोड़ रुपए से बनी नई बिल्डिंग दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस की लागत 2.23 करोड़ रुपए है। नई बिल्डिंग में मौजूदा कार्यालय से ज्यादा जगह है। इसमें बेसमेंट पार्किंग, कॉन्फ्रेंस कक्ष और बैठक कक्ष जैसी सुविधाएं भी हैं। दिल्ली बीजेपी का नया दफ्तर 825 वर्ग मीटर प्लॉट पर बना है। कुल जगह 30 हजार वर्ग फीट है। पहली मंजिल पर बैठ सकेंगे 300 लोग भूतल पर एक कॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत कक्ष और कैंटीन है। जबकि पहली मंजिल पर 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक सभागार है। नए भवन से पंत मार्ग कार्यालय में विभिन्न संगठनों और पार्टी सांसदों के लिए कार्यालयों की व्यवस्था से संबंधित समस्या का समाधान हो जाएगा।
Related Posts
पीयूष गोयल बोले-भारत बंदूक तानकर डील नहीं करता:ट्रेड डील पर US से बातचीत जारी, हाई टैरिफ से निपटने नए मार्केट्स ढूंढ रहे
कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर शुक्रवार को कहा कि भारत जल्दबाजी…
SC का राहुल से सवाल-कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी:पुख्ता जानकारी क्या है, सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फटकार लगाई। कोर्ट…
भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु में ट्रेनर एयरक्राफ्ट की विंडशील्ड में दरार आई, नेशनल हाईवे-336 पर इमरजेंसी लैंडिंग
तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले में गुरुवार दोपहर एक प्रायवेट ट्रेनर एयरक्राफ्ट की विंडशील्ड में उड़ान के दौरान में दरार आ…