कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, ‘PM मोदी ने लद्दाख के लोगों के साथ धोखा किया है। लेह में पुलिस गोलीबारी में 4 प्रदर्शनकारियों की मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच की जाए। इनमें कारगिल युद्ध में शामिल त्सावांग थारचिन भी शामिल थे।’ उन्होंने X पर थारचिन के पिता का वीडियो पोस्ट किया। राहुल ने हिंदी में अपने पोस्ट में कहा- पिता की दर्द भरी आंखें एक सवाल पूछती हैं, क्या आज देश सेवा का यही इनाम है। हिंसा और भय की राजनीति बंद करें। वहीं, गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लद्दाख के लेह जिले में 3 अक्टूबर तक मोबाइल इंटरनेट और सार्वजनिक वाई-फाई सेवाओं को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया। यहां सुबह 10 से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। X पर राहुल की पोस्ट… वांगचुक की रिहाई की मांग तेज लद्दाख को राज्य का दर्जा और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत अन्य गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग तेज हो गई है। करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) ने कहा है कि लद्दाख में हालात सामान्य होने तक केंद्र की उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी से बात नहीं करेंगे। लेह एपेक्स बॉडी (LAB) पहले ही बातचीत नहीं करने का ऐलान कर चुकी है। 24 सितंबर को LAB द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान लेह में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। 50 लोगों को दंगा फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। आंदोलन का चेहरा बने वांगचुक को NSA में गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेजा गया है। केंद्र ने 20 सितंबर को LAB और KDA को वार्ता के लिए बुलाया था। गृह मंत्रालय बोला- LAB-KDA से बातचीत को तैयार केंद्र लेह में कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील लेह शहर में मंगलवार सुबह 10 बजे से कर्फ्यू में सात घंटे की ढील दी गई, इससे लोगों को राहत मिली। मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी और बाद में इसे बढ़ा दिया गया। अधिकारी ने कहा कि स्थिति के अनुसार ढील को आगे बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा। लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुलाम मोहम्मद ने ढील के दौरान सभी किराना का सामान, आवश्यक सेवाओं, हार्डवेयर और सब्जी की दुकानें खोलने का आदेश दिया। इससे पहले, सोमवार शाम 4 बजे से दो घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई थी।
Related Posts
फरीदाबाद में एक्सीडेंट में युवक की मौत:पीछे से आई बाइक ने मारी टक्कर, जन्मदिन मनाकर दिल्ली जा रहा था
फरीदाबाद नेशनल हाईवे नंबर 19 पर NHPC चौक के नजदीक आगे एक बाइक से आई एक बाइक ने टक्कर मार…
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई:फोटोग्राफी का शौक रखती हैं गर्लफ्रेंड अवीवा बेग; मां नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय डिजाइन किया
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई…
राहुल बोले- विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देती सरकार:नेता प्रतिपक्ष का पुतिन के दौरे से पहले बयान; कहा- यह मोदी की इनसिक्योरिटी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सरकार, विदेश से आने वाले शीर्ष नेताओं (दिग्निटरीज) से मिलने…