PM मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में बुधवार को कहा, “संघ के स्वयंसेवकों ने कभी कटुता नहीं दिखाई। चाहे प्रतिबंध लगे, या साजिश हुई हो। सभी का मंत्र रहा है कि जो अच्छा है, जो कम अच्छा, सब हमारा है। उन्होंने इस मौके पर RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक जो लगातार देश सेवा में जुटे हैं। समाज को सशक्त कर रहे हैं, इसकी भी झलक इस डाक टिकट में है। मैं इसके लिए देश को बधाई देता हूं। मोदी के स्पीच की 3 बड़ी बातें, कहा-हमें घुसपैठियों से बड़ी चुनौती मिल रही RSS दशहरा से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
हरियाणवी डांसर के पति ने VIDEO जारी किया:बोला- नारनौल थाने में उसने मुझे पीटा; सपना का दावा- SHO के कहने पर थप्पड़ मारे
हरियाणा के नारनौल थाने में डांसर सपना शर्मा के हंगामे पर उनके पति कमल शर्मा ने एक वीडियो जारी किया…
अंबाला की बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बनेंगी:सोशल मीडिया पर लिखा- 1+1=3; पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से शादी हुई
पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और हरियाणा में अंबाला की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही पेरेंट्स…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की नियुक्तियां रोकीं; धनखड़ बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं; और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून पर हुई दूसरे दिन की सुनवाई से जुड़ी रही। कोर्ट…