देशभर से मानसून मंगलवार को खत्म हो गया, लेकिन बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट है। कल जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जयपुर में 2 घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। जयपुर के इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। दशहरा पर रावण दहन के लिए तैयार पुतले भी पानी में बहते दिखे। कोटा में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला भीग गया। दावा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है। मौसम विभाग ने राजस्थान में दशहरे के दिन, 2 अक्टूबर को भी तेज बरसात की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस साल देश में मानसून सीजन (जून से सितंबर तक) में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई है। भारत में चार महीने के दौरान 868.6mm बारिश होती है। इस साल 937.2mm वर्षा दर्ज की गई। मौसम से जुड़ी घटनाओं में 1520 लोगों की मौत हुई। कुल मौतों में से 935 बाढ़ और भारी बारिश से हुईं, जबकि 570 लोग बिजली गिरने और आंधी-तूफान में मारे गए। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 290 मौतें दर्ज की गईं। IMD ने बताया कि बारिश का दौर अक्टूबर से दिसंबर तक जारी रहेगा। अक्टूबर में सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भी मानसून के बाद सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। देश में बारिश की 5 तस्वीरें… देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें… देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
चुनाव के फोटो-वीडियो 45 दिन बाद डिलीट कर दिए जाएंगे:चुनाव आयोग का नया नियम; कांग्रेस ने कहा- यह लोकतंत्र के खिलाफ
अब चुनावों के दौरान खींची गई फोटो, CCTV फुटेज, वेबकास्टिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग सिर्फ 45 दिनों तक ही सुरक्षित रखी…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:PAK आर्मी पर फिदायीन हमला, दावा- 90 सैनिक मारे गए; मोदी बोले- पाकिस्तान ने हमेशा धोखा दिया; सुनीता विलियम्स को लेने पहुंचा स्पेसक्राफ्ट
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए फिदायीन हमले की रही, जिसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।…
ऑपरेशन सिंदूर-लोकसभा में 28, राज्यसभा में 29 जुलाई को चर्चा:दोनों सदनों में 16-16 घंटे बहस; विपक्ष के हंगामे से लगातार तीसरे दिन सदन नहीं चला
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में 28 जुलाई और राज्यसभा में 29 जुलाई को चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…