देशभर में गुरुवार को दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया गया। राजस्थान के कोटा में देश के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन हुआ। यहां मेघनाद दहन के दौरान हाथी बेकाबू हो गया। डीग में रावण दहन के दौरान भीड़ पर पटाखा गिरने से 6 लोग झुलस गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में लाल किले पर श्री धार्मिक लीला समिति की लवकुश रामलीला में शामिल हुईं। उन्होंने तीर चलाकर रावण का दहन किया। यहां पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए कुर्सियों और होर्डिंग्स के नीचे खड़े रहे। दिल्ली में भारी बारिश के कारण पीएम नरेंद्र मोदी इंद्रप्रस्थ की श्री रामलीला कमेटी के दशहरा और अमित शाह पीतमपुरा के दशहरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बिहार के पटना में स्थित गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 80 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। यहां बारिश के कारण रावण का सिर टूट गया था। हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हुआ, जो 7 दिन तक चलेगा। देशभर में दशहरा पर्व से जुड़ी 10 तस्वीरें… दशहरा पर्व से जुड़ी तस्वीरें और अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
गुरुग्राम में 2.8 किलो गांजे के साथ दो तस्कर काबू:दिल्ली से खरीदकर सिरसा ले जा रहे थे, पुलिस ने दबोचे
गुरुग्राम जिला पुलिस ने राजीव चौक के पास से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष (21) और…
पीरियड्स में महिलाओं की गरिमा पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका:केंद्र से गाइडलाइंस बनाने की मांग; हरियाणा की यूनिवर्सिटी में महिला स्टाफ से सबूत मांगे थे
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड प्रज्ञा बघेल के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल…
भारत की एंटी ड्रोन शील्ड चेक कर रहा पाकिस्तान:ऑपरेशन सिंदूर के बाद से 800 ड्रोन भेजे, सेना ने 240 मार गिराए गए
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ लड़ने का एक खतरनाक और सस्ता युद्ध मॉडल अपनाया है। रक्षा…