देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती भी है। PM मोदी ने दिल्ली के राज घाट पर गांधी और विजय घाट पर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शास्त्री को विजय घाट पर पुष्पांजलि दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को विजय घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्हें सत्य और अहिंसा का आदर्श माना जाता है। उनकी जयंती को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मान्यता दी है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री को उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के लिए याद किया जाता है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय नगर (तब मुगलसराय) मुगलसराय में हुआ था। गांधी-शास्त्री की जयंती से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, यात्री फंसे:अहमदाबाद-सूरत में बाढ़, घरों में घुसा पानी; देशभर में सामान्य से 12% ज्यादा बारिश
देश में दिल्ली को छोड़कर सभी राज्यों में बारिश हो रही है। अब तक सामान्य से 12.3 फीसदी ज्यादा बारिश…
PM मोदी ने विशाखापट्टनम में योग किया:बोले- तनाव से गुजर रही दुनिया के लिए योग पॉज बटन जैसा; 191 देशों में 1,300 जगह कार्यक्रम
दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। PM मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में बिना PUCC पेट्रोल नहीं मिलेगा, सिर्फ BS6 वाहनों को ही एंट्री
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-4 के तहत दो नियम स्थायी कर दिए हैं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर…