देशभर में गुरुवार को दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया गया। राजस्थान के कोटा में देश के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन हुआ। यहां मेघनाद दहन के दौरान हाथी बेकाबू हो गया। डीग में रावण दहन के दौरान भीड़ पर पटाखा गिरने से 6 लोग झुलस गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में लाल किले पर श्री धार्मिक लीला समिति की लवकुश रामलीला में शामिल हुईं। उन्होंने तीर चलाकर रावण का दहन किया। यहां पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए कुर्सियों और होर्डिंग्स के नीचे खड़े रहे। दिल्ली में भारी बारिश के कारण पीएम नरेंद्र मोदी इंद्रप्रस्थ की श्री रामलीला कमेटी के दशहरा और अमित शाह पीतमपुरा के दशहरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बिहार के पटना में स्थित गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 80 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। यहां बारिश के कारण रावण का सिर टूट गया था। हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हुआ, जो 7 दिन तक चलेगा। देशभर में दशहरा पर्व से जुड़ी 10 तस्वीरें… दशहरा पर्व से जुड़ी तस्वीरें और अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
पैसेंजर्स की सुरक्षा की कीमत पर इंडिगो को राहत:सरकार ने वीकली रेस्ट नियम वापस लिया; अब फ्लाइट क्रू को 48 नहीं, 36 घंटे ही रेस्ट मिलेगा
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों में 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद…
राबड़ी आवास के बाहर नेता ने कुर्ता फाड़ा, जमकर रोया:बोला- टिकट के लिए ₹2.70 करोड़ मांगे गए; RJD की पहली लिस्ट में 52 नाम
महागठबंधन में टिकट की खींचतान के बीच रविवार सुबह राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए पूर्व प्रत्याशी मदन साह…
दिल्ली-NCR प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट बोला- सिर्फ किसान जिम्मेदार नहीं:कोविड में भी पराली जलाई फिर भी आसमान साफ था; सरकार एक्शन प्लान पर दोबारा विचार करे
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को फटकार लगाई।…