देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती भी है। PM मोदी ने दिल्ली के राज घाट पर गांधी और विजय घाट पर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शास्त्री को विजय घाट पर पुष्पांजलि दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को विजय घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्हें सत्य और अहिंसा का आदर्श माना जाता है। उनकी जयंती को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मान्यता दी है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री को उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के लिए याद किया जाता है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय नगर (तब मुगलसराय) मुगलसराय में हुआ था। गांधी-शास्त्री की जयंती से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले CM धामी:4 बड़ी योजनाओं के बारे में चर्चा की, बोले- ये हमारे राज्य को मजबूती प्रदान करेंगी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं। इसी बीच गुरुवार को उन्होंने केंद्रीय…
भास्कर अपडेट्स:मुंबई ब्लास्ट केस 1993 के दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
मुंबई के 1993 सीरियल ब्लास्ट केस में शुक्रवार को TADA की स्पेशल कोर्ट ने मुन्ना हलारी और शोएब कुरैशी की…
भाजपा सांसदों की वर्कशॉप में सबसे पीछे बैठे मोदी:बोले-ये साथियों से सीखने के लिए अहम; पार्टी ने GST स्लैब में बदलाव पर धन्यवाद दिया
भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप रविवार को शुरू हुई। पीएम मोदी भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान वे…