गुरुग्राम से सटे कापसहेड़ा बॉर्डर के पास दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और बदमाशों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश विदेश से गैंग ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के शूटर हैं। आरोपियों की पहचान आकाश राजपूत, निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान और महिपाल, निवासी भरतपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। करनाल में फायरिंग कर मांगी थी फिरौती पुलिस के मुताबिक, आकाश राजपूत जुलाई 2022 में असंध (करनाल) के एक अस्पताल के बाहर हुई फिरौती की गोलीबारी में शामिल था, जिसे विदेश बैठे गैंगस्टर दलेर कोटिया ने अंजाम दिलवाया था। इसके अलावा, उन्होंने जुलाई 2025 में गुजरात के एक बड़े बिजनेसमैन के अपहरण कर 100 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। 20 हजार का इनाम था राजस्थान पुलिस ने आकाश राजपूत पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार, वह रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़ा हुआ है और विदेश भागने की तैयारी कर रहा था। महिपाल भी करनाल गोलीबारी केस में बेल पर रहते हुए इस गैंग से जुड़ गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लॉरेंस से अलग होने के बाद रोहित गोदारा ने जगदीश झांगड़ा और अक्षय नाम के गैंग के साथ गठजोड़ किया है। पुलिस का कहना है कि आकाश और महिपाल उसी गठजोड़ के बदमाश हैं।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केरल में समय से पहले पहुंचा मानसून; शुभमन बने टेस्ट के 5वें युवा कप्तान; PAK राष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर हमला
नमस्कार, कल की बड़ी खबर क्रिकेट जगत से जुड़ी रही। शुभमन टेस्ट के 5वें युवा कप्तान बने हैं। दूसरी बड़ी…
रोहतक में जमीनी विवाद में युवक की मौत:पीजीआई में इलाज के दौरान तोड़ा दम, नजफगढ़ का रहने वाला मृतक
रोहतक के गांव खिड़वाली में जमीनी विवाद में बुआ के घर आए दो युवकों का देर रात को फूफा के…
बहादुरगढ़ MLA ने की आर्यन के समर्थन की अपील:दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव, ABVP से अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं मान
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ हलके से विधायक राजेश जून ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) चुनाव में बहादुरगढ़ निवासी एवं…