गुरुग्राम से सटे कापसहेड़ा बॉर्डर के पास दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और बदमाशों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश विदेश से गैंग ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के शूटर हैं। आरोपियों की पहचान आकाश राजपूत, निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान और महिपाल, निवासी भरतपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। करनाल में फायरिंग कर मांगी थी फिरौती पुलिस के मुताबिक, आकाश राजपूत जुलाई 2022 में असंध (करनाल) के एक अस्पताल के बाहर हुई फिरौती की गोलीबारी में शामिल था, जिसे विदेश बैठे गैंगस्टर दलेर कोटिया ने अंजाम दिलवाया था। इसके अलावा, उन्होंने जुलाई 2025 में गुजरात के एक बड़े बिजनेसमैन के अपहरण कर 100 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। 20 हजार का इनाम था राजस्थान पुलिस ने आकाश राजपूत पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार, वह रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण गैंग से जुड़ा हुआ है और विदेश भागने की तैयारी कर रहा था। महिपाल भी करनाल गोलीबारी केस में बेल पर रहते हुए इस गैंग से जुड़ गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लॉरेंस से अलग होने के बाद रोहित गोदारा ने जगदीश झांगड़ा और अक्षय नाम के गैंग के साथ गठजोड़ किया है। पुलिस का कहना है कि आकाश और महिपाल उसी गठजोड़ के बदमाश हैं।
Related Posts
ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM का आदेश:वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा; आतंकी ठिकाने तबाह कर पाकिस्तान को जानकारी दी थी
7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने सेना को आदेश दिया कि पाकिस्तान से गोली चलेगी तो…
राजस्थान में पारा 10° गिरा, माउंट आबू में माइनस 7°:UP-MP समेत 5 राज्यों में बारिश, उत्तरकाशी-चमोली में 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी
देश के सबसे उत्तरी 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक…
CRPF बोली- राहुल गांधी सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानते:कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लेटर लिखा- बिना बताए विदेश जाते हैं; 9 महीने में 6 बार गए
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। CRPF ने…