हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने शनिवार को केंद्रीय शहरी विकास एवं बिजली मंत्री मनोहर लाल से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रो. शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान आरंभ की गई योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने जिले में इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप इन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया। महेंद्रगढ़ के विकास कार्यों की जानकारी ली केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेकर कहा कि क्षेत्र के हित में उठाए गए प्रत्येक मुद्दे पर सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जा सकें। प्रो. शर्मा ने कहा कि जब मनोहर लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने 143 करोड़ रुपए की लागत से नहर की मरम्मत का कार्य करवाया था, जिससे दक्षिणी हरियाणा की भूमि को सिंचाई जल की उपलब्धता बढ़ी, भूजल स्तर में सुधार हुआ और किसानों को अत्यधिक लाभ मिला।
Related Posts
देश के आधे सांसदों-विधायकों पर क्रिमिनल केस:महिलाओं से जुड़े अपराध वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल सबसे आगे, आंध्र दूसरे नंबर पर
केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद में 130वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया है। इस विधेयक में प्रावधान है…
MP के 30 और UP के 15 जिलों में कोहरा:विजिबिलिटी 50m से कम; उत्तराखंड में पाला पड़ा, बद्रीनाथ में तापमान माइनस 20°
देश के उत्तरी राज्य अगले 5 दिन में एक बार फिर दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रभावित होंगे। पहला डिस्टरबेंस 5-6…
BSF ने 5 पाकिस्तानी चौकियां तबाह कीं:एक आतंकी लॉन्च पैड भी नष्ट किया; जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर जारी
जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने एक ऑपरेशन में पांच पाकिस्तानी चौकियों और एक आतंकी लॉन्च पैड को तबाह…