गुरुग्राम जिले में बिलासपुर के पास हाईवे पर हादसे में जख्मी युवक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। दोनों दिल्ली के सुल्तानपुरी से स्कूटी पर राजस्थान के खाटू श्यामजी जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर एक वाहन की टक्कर से दोनों युवक जख्मी हो गए थे। सोमवार को पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मृतक युवक की पहचान उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी सी-ब्लॉक निवासी जीशान के रूप में हुई है। जीशान के पिता सराफत अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर को उसका बेटा जीशान अपने दोस्त आकाश के साथ स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली से खाटू श्याम जा रहा था। पंचगांव के पास हुआ हादसा गुरुग्राम के पंचगांव चौक के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में जीशान और आकाश घायल होने पर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जीशान की हालत गंभीर होने के कारण सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस वाहन की तलाश कर रही जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि मृतक युवक के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर स्कूटी को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
Related Posts
चिदंबरम बोले- ऑपरेशन ब्लू स्टार ‘गलत तरीका’ था:ये केवल इंदिरा गांधी का फैसला नहीं था, उन्होंने इसकी कीमत जान देकर चुकाई
वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, ‘जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से उग्रवादियों को…
भास्कर अपडेट्स:बंगाल विधानसभा चुनाव दो फेज में हो सकते हैं; आयोग की एक और मीटिंग में फैसला संभव
इलेक्शन कमीशन के एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल असेंबली चुनाव दो फेज में हो सकते…
ईद-उल-अजहा पर दिल्ली, भोपाल, संभल की मस्जिदों में नमाज हुई:UP में ड्रोन से निगरानी की गई; अलर्ट पर रही सभी राज्यों की पुलिस
देशभर में शनिवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई गई। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा…