एनआईटी के रहने वाले 27 वर्षीय युवक रामस्वरूप की एक दिन अचानक आवाज बंद हो गई। इससे पूरा परिवार सदमे में आ गया। परिवार के लोग शहर के आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए रामस्वरूप को ले गए। लेकिन मरीज के ठीक होने का कहीं से कोई संतोषजनक जवाब परिवार को नहीं मिला। जैसे-जैसे टाइम बढ़ता जा रहा था, मरीज मानसिक रूप से अंदर से टूटता जा रहा था। बीमारी के चक्कर में मरीज की नौकरी भी खतरे में आ गई थी। मरीज इतना टूट चुका था कि उसने आत्महत्या तक करने की सोच ली थी। सब जगह से थक हारकर परिजन मरीज को सेक्टर आठ के सर्वोदय हॉस्पिटल ले गए। लंबी जांचों के बाद पता चला कि मरीज़ को बाईं ओर वोकल कार्ड (स्वर तंतु) पैरालिसिस की समस्या थी। यह दिक्कत वायरल फीवर के कारण हुई थी। जिससे उसकी आवाज खत्म हो गई थी। जांच के बाद डाक्टरों ने एक बेहद जटिल और दुर्लभ सर्जरी लैरिंजियल री-इनर्वेशन की। डाक्टरों का दावा है कि यह सर्जरी उत्तर भारत में पहली बार की गई। इस सर्जरी के बाद मरीज अब फिर से सामान्य रूप से बोलने लगा है। छह माह बाद बोलने से मरीज और पूरा परिवार खुश है। सर्जरी करने वाले डॉ. रवि भाटिया, डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. सौरभ गहलोत ने बताया कि वोकल कॉर्ड को सप्लाई करने वाली नस क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे ऑपरेशन के दौरान माइक्रोस्कोप की मदद से फिर से जोड़ा गया। सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए मरीज़ को वॉइस थेरेपी, रेजोनेंस थेरेपी, स्वॉलोइंग थेरेपी दी गई। दो-तीन हफ्ते में मरीज की एंडोस्कोपी की गई। सर्जरी के दो माह बाद मरीज़ की आवाज़ पूरी तरह सामान्य हो गई। अब मरीज पूरी तरह पहले की तरह बोलने लगा है।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अरब सागर में युद्धपोत तैनात, युद्धाभ्यास; पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसी अर्जियां मत लाइए; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की रही। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट…
नूंह में 3 चोरी की बाइक समेत बदमाश गिरफ्तार:एक साल पहले नई दिल्ली से चुराई थी, झाड़ियों से पुलिस ने की बरामद
नूंह जिले की अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका की टीम ने गश्त के दौरान एक शातिर वाहन चोर को चोरी…
DMRC 60% से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करेगी:नेटवर्क विस्तार पर प्रति वर्ष 500 मिलियन यूनिट आपूर्ति का टेंडर जारी किया, पहली हरित मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने संचालन में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने की योजना बनाई है। फेज-IV नेटवर्क…