सीएम पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले। उन्होंने राज्य में सात जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास और निर्माण के लिए समर्थन मांगा। सीएम धामी ने कहा कि राज्य गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इन परियोजनाओं के मंजूरी और विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सहयोग करें। जमीन ट्रांसफर के लिए कार्रवाई करने की मांग सीएम ने हल्द्वानी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापित करने की योजना का जिक्र किया। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हेक्टेयर वन भूमि को ट्रांसफर के लिए वन विभाग को भेजा गया है। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को जमीन ट्रांसफर के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री यादव ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन भारत सरकार तन्मय कुमार, उत्तराखंड के मुख्य सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी मौजूद थे।
Related Posts
दिल्ली की हवा फिर जानलेवा, 50मी तक नहीं दिख रहा:धुंध से 228 फ्लाइट रद्द, 250 डिले; कुछ जगह AQI 500 पार, पांचवीं तक स्कूल ऑनलाइन
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम हुआ तो दिल्ली में हवा थम गई। इसके चलते राजधानी रविवार को ठंड, स्मॉग और…
वोट चोरी की बड़ी वजह कांग्रेस की खामोशी:आप नेता का आरोप – चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर बनाई धांधली की वैध प्रक्रिया
आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और चुनाव आयोग पर चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाते हुए कांग्रेस को…
फरीदाबाद DC के सामने यमुना में शव बहता दिखा:दिल्ली से आया, तेज धारा में पलवल की ओर गया; पहचान बाकी
फरीदाबाद से गुजरने वाली यमुना नदी में गुरुवार को एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। जानकारी के मुताबिक, छांयसा-मोहना के…