नवी मुंबई के खरघर इलाके में रविवार को एक आवासीय टावर में आग लग गई। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने 7 लोगों को बचाया, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। आग दोपहर करीब 12:50 बजे ट्रिसिटी सिम्फनी नाम की 19 मंजिला बिल्डिंग में लगी। बचाव टीम ने 17वीं और 18वीं मंजिल से लोगों को निकाला। अधिकारियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… त्रिपुरा में 14 महीने की बच्ची का रेप, आरोपी गिरफ्तार, शव खेत में दफन मिला नॉर्थ त्रिपुरा के पानिसागर इलाके में एक 14 महीने की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को असम के नीलंबजार से गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात शनिवार को हुई थी, उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। आरोपी एक दिहाड़ी मजदूर है, जो बच्ची को घुमाने के बहाने उसकी मां से ले गया था। तीन घंटे बाद बच्ची के ना लौटने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। थोड़ी देर बाद परिजनों तो खेत में बच्ची का शव दफन मिला। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में लैंडस्लाइड, कमर्शियल इमारतें ढहीं जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर NH के किनारे सोमरौली के नरसू बाजार में आज सुबह लैंडस्लाइड हुआ। घटना में कई कमर्शियल इमारतें ढह गईं। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। क्योंकि समय रहते बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए, दुर्गापुर गैंगरेप केस पर बोलीं CM ममता बनर्जी दुर्गापुर गैंगरेप मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लड़कियों को रात में बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विशेष रूप से बच्चियों को रात के समय बाहर जाने नहीं देना चाहिए। उन्हें भी खुद की सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में उनकी सरकार को घसीटना सही नहीं है, क्योंकि लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज की थी। ममता ने इस घटना को शॉकिंग बताते हुए कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के अपराध को लेकर हमारी जीरो टॉरलेंस पॉलिसी है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर ₹2.82 करोड़ के सोने के बिस्किट के साथ तस्कर गिरफ्तार दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की 32वीं बटालियन के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित होरंदिपुर सीमा चौकी पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक भारतीय तस्कर को 2.82 करोड़ रुपए कीमत के सोने के बिस्किट के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मणिपुर सुरक्षा बलों ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर 3 किलो हेरोइन जब्त की मणिपुर सुरक्षा बलों ने थौबल से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लिलोंग लिटन मखोंग थौबल जिले के मोहम्मद खुर्शीद आलम (21) और इंफाल पूर्वी जिले के खेरगाओ अवांग लेइकाई के मोहम्मद अकबर (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लगभग 3 किलोग्राम हेरोइन, साइकोट्रोपिक टसरेक्स-टीआर सिरप की आठ बोतलें, 9,57,000 रुपये की दवाओं की बिक्री की आय, 2 कारतूस के साथ एक एसबीबीएल बंदूक, एक चार पहिया वाहन और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। तेलंगाना में आदिवासी महिला से दुष्कर्म, मौत तेलंगाना के मेडक जिले में आदिवासी महिला (33) के साथ दुष्कर्म किया गया। उसके पर हमला भी किया था, इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने बताया कि महिला दिहाड़ी मजदूर है, 10 अक्टूबर को घर से काम पर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची थी। 11 अक्टूबर की सुबह उसे बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे इलाज के लिए हैदराबाद रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला के 5 बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। बिष्णुपुर जिले से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) का सक्रिय सदस्य मोइरांगथेम मोहन सिंह (42) पकड़ा गया, उसके पास एसएम कार्बाइन, तीन मैगजीन और 24 एके कारतूस बरामद हुए। थौबल जिले के यैरिपोक बाजार से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुंबा) का एक अन्य सदस्य गिरफ्तार किया गया। वहीं, ओम्बा हिल क्रॉसिंग, बिष्णुपुर से कंगलैपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) का हेइसनम सनथोई (36) पकड़ा गया। एक अलग अभियान में इंफाल पश्चिम जिले से दो .303 राइफल, पांच पिस्तौल, चार बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य हथियार भी बरामद किए गए। मेघालय के री-भोई जिले में लावारिश बैग से IED बरामद, 4.7 किलो जिलेटिन लगी थी मेघालय के री-भोई जिले के उमस्निंग मार्केट में एक IED (आर्टिफिशियल विस्फोटक यंत्र) मिली, जिसे सुरक्षा बलों ने सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया। SP विवेकानंद सिंह ने बताया कि मेघालय रूरल बैंक के सामने संदिग्ध बैग में IED मिला। बॉम्ब डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) और K-9 टीम ने जांच के बाद इसे डिफ्यूज किया।जांच में पता चला कि IED में 4.7 किलो जिलेटिन, 10 डेटोनेटर और लगभग 50 लोहे की छड़ें थीं। एक संदिग्ध की पहचान हो चुकी है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। करूर भगदड़ की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 अक्टूबर को आदेश सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट करूर भगदड़ की घटना की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को अपना आदेश सुनाएगा। इस घटना में 41 लोगों की जान चली गई थी। जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच इन याचिकाओं पर फैसला सुनाएगी। 10 अक्टूबर को अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए भगदड़ की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया था और हैरानी जाहिर की थी कि उसने इस मामले में कैसे आगे कदम बढ़ाया। सुप्रीम कोर्ट की पूरी इमारत में अब फ्री वाई-फाई मिलेगा सुप्रीम कोर्ट की मुख्य इमारत में अब वकीलों, पक्षकारों और आने वाले लोगों को फ्री वाई-फाई मिलेगा। पहले यह सुविधा सिर्फ कोर्ट रूम तक सीमित थी। शुक्रवार को कार्यवाही की शुरुआत में मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधा की दिशा में यह एक अहम कदम है। अब कोर्ट परिसर के हर हिस्से में यह सुविधा मिलेगी।
Related Posts
पीएम ने तिरंगा लहराकर चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया:कहा- PAK ने इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया, हमने उस पर कयामत बरसा दी
पीएम मोदी ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने यहां के रियासी जिले…
दिल्ली में लॉ-स्टूडेंट ने ₹30 लाख चोरी का प्लान बनाया:दोस्त को नौकरानी बनाकर डॉक्टर के घर भेजा, 48 घंटे में चोरी करके फरार हुईं
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में लॉ स्टूडेंट ने फिल्मी अंदाज में 30 लाख रुपए की चोरी की साजिश रची।…
चैतन्यानंद की महिलाओं के साथ चैट सामने आई:वादे करके लुभाता था, फोन में कई एयरहोस्टेस की फोटो मिलीं; 17 छात्राओं ने शोषण के आरोप लगाए
छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के बारे में कई बातें सामने आई हैं।…