नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र कुमार द्वारा लिखित चर्चित पुस्तक ‘नीले आकाश का सच’ का 15 अक्टूबर की शाम दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ हस्ताक्षर एवं गांधीवादी विचारक राम बहादुर राय, प्रोफेसर के. जी. सुरेश, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विराग गुप्ता तथा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस चंद्रमौली कुमार प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पुस्तक का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि राम बहादुर राय ने अपने संबोधन में कहा कि ‘अमरेंद्र कुमार की यह पुस्तक ‘नीले आकाश का सच’ समाज, राजनीति और पत्रकारिता के सच के काफी करीब है। यह पुस्तक उन पहलुओं को उजागर करती है जिन्हें जानना आज के दौर में आवश्यक है।’ उन्होंने कहा कि यह पत्रकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर प्रोफेसर के. जी. सुरेश ने कहा कि ‘नीले आकाश का सच’ पुस्तक का प्रकाशन अंग्रेजी समेत सभी भारतीय भाषाओं में होना चाहिए। एडवोकेट विराग गुप्ता ने पुस्तक की विषयवस्तु और लेखक की लेखन शैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कृति पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी। लोकार्पण समारोह में अनेक वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, बुद्धिजीवी और मीडिया जगत से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में लेखक अमरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Related Posts
हिमाचल से वापस लौटे सोनिया-राहुल गांधी और प्रियंका:सड़क मार्ग से रवाना; चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर में दिल्ली जाएंगे, किया वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा आज (गुरुवार) सुबह वापस दिल्ली…
लद्दाख हिंसा पर केंद्र बोला– वांगचुक ने लोगों को भड़काया:कई अपील के बावजूद भूख हड़ताल जारी रखी; लेह में कल 4 की मौत हुई
केंद्र सरकार ने लद्दाख में बुधवार को हिंसा के लिए सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया। गृह मंत्रालय ने…
मोटिवेशनल महिला स्पीकर पर अश्लील कमेंट, आरोपी गिरफ्तार:टोहाना पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा, मोबाइल भी बरामद, होटल मैनेजमेंट का छात्र
फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर पुलिस ने एक मोटिवेशनल महिला स्पीकर की सोशल मीडिया पोस्ट पर अश्लील कमेंट करने के…