लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा आज (गुरुवार) सुबह वापस दिल्ली लौट गए हैं। सोनिया और प्रियंका गांधी बीते 12 अक्टूबर ही शिमला पहुंच गई थीं, जबकि राहुल गांधी 14 अक्टूबर को शिमला पहुंचे। आज तीनों नेता वापस लौट गए हैं। आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर तीनों सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ से तीनों हेलिकॉप्टर में दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। यहां से राहुल गांधी आज ही बिहार जा सकते हैं। वीरभद्र की प्रतिमा के अनावरण को पहुंची थीं शिमला सोनिया और प्रियंका गांधी हिमाचल के छह बार के सीएम वीरभद्र सिंह के प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने शिमला आईं थीं, जिसका सोनिया गांधी ने 13 अक्टूबर को अनावरण किया। प्रियंका ने छराबड़ा में बना रखा घर बता दें कि, शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। तीनों नेता छराबड़ा में प्रियंका के घर पर रुके थे। प्रियंका गांधी साल में चार से पांच बार यहां आती रहती हैं। इनके साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी बीच बीच में छराबड़ा आते रहते हैं।
Related Posts
बहादुरगढ़ के आर्यन दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए प्रेसिडेंट:पिता शराब कारोबारी, हरियाणा ने DUSU को 7वां अध्यक्ष दिया; भाजपा MLA के पोते की हार
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में हरियाणा का दबदबा एक बार फिर दिखा। बहादुरगढ़ के रहने वाले आर्यन मान…
फरीदाबाद के बच्ची की दिल्ली में मौत:गैस सिलेंडर फटने से हादसा, 2 महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर
फरीदाबाद की जवाहर कालोनी में 15 अक्टूबर को गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते हुए ब्लास्ट में झुलसी 2 साल…
अमरनाथ यात्रा की तैयारियां परखने सुरक्षा बलों की मॉक ड्रिल:यात्रा रूट के जंगलों में बनी ढोक की जियो टैगिंग होगी; 3 जुलाई से शुरू होगी
3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारी के लिए बुधवार को बालटाल बेस कैंप में सुरक्षा बलों…