बिहार चुनाव के पहले फेज के नामांकन की समय सीमा बुधवार शाम को खत्म हो गई, लेकिन महागठबंधन का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सामने नहीं आ सका। कांग्रेस ने अपने 48 कैंडिडेट्स की लिस्ट जरूर जारी की। RJD या VIP की ऐसी कोई लिस्ट नहीं आई। सहनी ने शुक्रवार को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने दरभंगा की गौराबौराम सीट से संतोष सहनी (भाई) को उम्मीदवार बनाया। सहनी ने कहा- मुझे राज्यसभा नहीं चाहिए, डिप्टी CM बनना है। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करूंगा। सहनी ने कांग्रेस के राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकरा दिया। राहुल गांधी लिखे लेटर में कहा था- वादे के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं। पहले फेज में जिन 121 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से 6 पर कांग्रेस और आरजेडी दोनों ने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से 3 दिन के बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पटना में CM नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। मुलाकात से पहले शाह ने कहा- वर्तमान में NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। उन पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा। बिहार चुनाव गूगल पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग गूगल पर चुनाव से जुड़ी जानकारी सर्च कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज
बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ जीरो FIR…
पूर्व CJI रमना बोले- मेरे परिवार पर फर्जी केस किए:ये सब मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश थी; जगन सरकार में हुए किसान आंदोलन का जिक्र
देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए उनके परिवार…
जम्मू-कश्मीर- किश्तवाड़ के जंगल में छिपे 3 आतंकी:सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, कल एनकाउंटर में एक जवान हुआ शहीद
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के सिंघपोरा और छतरू इलाके में पिछले 24 घंटे से सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।…