पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में शिकायतकर्ता की जान का खतरा है। हाईकोर्ट की तरफ से पंजाब सरकार और सीबीआई को इसका आकलन कर सुरक्षा देने का आदेश जारी किया है। रिश्वत मामले के आरोपी डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ सीबीआई को शिकायत देने वाले आकाश बत्ता ने पंजाब एवं हरियाणा में याचिका दायर कर हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी। शिकायकर्ता बोला- मुझे झूठे केस में फंसाया जा सकता बत्ता ने याचिका में कहा कि उन्हें और उनके परिवार को डीआईजी भुल्लर और उनके सहयोगियों से गंभीर खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी के प्रभाव में आकर उन्हें किसी झूठे केस में फंसाया जा सकता है या किसी “एक्सीडेंट” के बहाने उनकी हत्या की साजिश रची जा सकती है। हाईकोर्ट के जस्टिस अमन चौधरी की पीठ ने इस पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार और सीबीआई को आदेश दिया कि वे याचिकाकर्ता की थ्रेट परसेप्शन (खतरे का आकलन) की जांच करें। अदालत ने कहा कि अगर खतरा वास्तविक पाया जाता है तो कानून के अनुसार शिकायतकर्ता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। लगातार मिल रही धमकियां अकाश बत्ता ने याचिका में बताया कि उनके परिवार में पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे हैं, जिन्हें डीआईजी और उनके निजी लोगों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वे इस केस के मुख्य शिकायतकर्ता हैं, इसलिए उन पर दबाव डालने और सबूत मिटाने की कोशिशें की जा सकती हैं। बत्ता ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से भी सुरक्षा की मांग की है। आठ लाख रिश्वत मामले में सीबीआई ने किया है डीआईजी को गिरफ्तार गौरतलब है कि गुरुवार को सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को एक निजी व्यक्ति के साथ रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी भुल्लर, जो फिलहाल रूपनगर (रोपड़) रेंज के डीआईजी के पद पर तैनात हैं, को सीबीआई ने उनके चंडीगढ़ स्थित दफ्तर से गिरफ्तार किया। अकाश बत्ता ने लिखित में दी थी शिकायत सीबीआई ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अकाश बत्ता की लिखित शिकायत के आधार पर की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डीआईजी भुल्लर ने एक बिचौलिए के जरिए आठ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी ताकि 2023 में सरहिंद थाने में बत्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर को “सुलझाया” जा सके और उनके स्क्रैप कारोबार पर कोई पुलिस कार्रवाई न हो। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने भुल्लर के कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी, करीब डेढ़ किलो सोना-चांदी के आभूषण और कई कीमती संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। हाईकोर्ट ने कहा अगर शिकायतकर्ता पर खतरे की आशंका सही पाई जाती है, तो उसे और उसके परिवार को तुरंत सुरक्षा दी जाए।
Related Posts
राजस्थान, गुजरात और हिमाचल में हीटवेव की चेतावनी:बाड़मेर-पिलानी में पारा 40°C के पार पहुंचा; आज 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तेज गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और…
नेशनल हेराल्ड केस- राऊज एवेन्यू कोर्ट में चौथी सुनवाई आज:राहुल और सोनिया हैं मुख्य आरोपी; चार्जशीट के खिलाफ सैम पित्रोदा की दलीलें सुनी जाएंगी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू…
रायसीना हिल्स के पास नया PM ऑफिस तैयार:यहीं पर नया आवास भी बन रहा; मोदी इस महीने शिफ्ट हो सकते हैं, दो मुहूर्त निकाले गए
दिल्ली के रायसीना हिल्स के पास देश के प्रधानमंत्री का नया ऑफिस लगभग तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने…