बिहार चुनाव के पहले फेज के नामांकन की समय सीमा बुधवार शाम को खत्म हो गई, लेकिन महागठबंधन का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सामने नहीं आ सका। कांग्रेस ने अपने 48 कैंडिडेट्स की लिस्ट जरूर जारी की। RJD या VIP की ऐसी कोई लिस्ट नहीं आई। सहनी ने शुक्रवार को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने दरभंगा की गौराबौराम सीट से संतोष सहनी (भाई) को उम्मीदवार बनाया। सहनी ने कहा- मुझे राज्यसभा नहीं चाहिए, डिप्टी CM बनना है। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करूंगा। सहनी ने कांग्रेस के राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकरा दिया। राहुल गांधी लिखे लेटर में कहा था- वादे के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं। पहले फेज में जिन 121 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से 6 पर कांग्रेस और आरजेडी दोनों ने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से 3 दिन के बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पटना में CM नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। मुलाकात से पहले शाह ने कहा- वर्तमान में NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। उन पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा। बिहार चुनाव गूगल पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग गूगल पर चुनाव से जुड़ी जानकारी सर्च कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
सेना बोली- पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो करारा जवाब देंगे:ऑपरेशन सिंदूर में 40 PAK सैनिक, 100 आतंकी मारे; 5 भारतीय जवान शहीद
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 25 घंटे बाद रविवार शाम 6:30 बजे तीनों सेनाओं ने 1 घंटा 10 मिनट तक…
बहादुरगढ़ के आर्यन DUSU में ABVP के प्रेजिडेंट कैंडिडेट:पिता सिकंदर बड़े शराब कारोबारी, ताया दलबीर मान रहे हुड्डा के करीबी
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) में BJP की छात्र इकाई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना पैनल घोषित कर…
BSF ने 5 पाकिस्तानी चौकियां तबाह कीं:एक आतंकी लॉन्च पैड भी नष्ट किया; जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर जारी
जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने एक ऑपरेशन में पांच पाकिस्तानी चौकियों और एक आतंकी लॉन्च पैड को तबाह…