फरीदाबाद की जवाहर कालोनी में 15 अक्टूबर को गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते हुए ब्लास्ट में झुलसी 2 साल की बच्ची की दिल्ली मे इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 2 महिलाएं और एक बच्चा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर की रात को करीब 9 बजे जवाहर कालोनी में घर के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गयी थी। गैस की निकासी ना होने के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ और दो कमरों की छत गिर गई। इस हादसे में महिला पारूल (28) उसकी बेटी नेहा (2) और दूसर कमरे में रहने वाली अनीता (28) उसका बेटा दवांग (2) छत के मलबे के नीचे दब गए थे। जिनको आस-पास के लोगों ने बाहर निकालकर बीके अस्पताल पहुंचाया ,जहां से उनको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। नेहा और पारुल का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। जबकि अनीता और उसके बेटे का एम्स में इलाज चल रहा है। नेहा की सोमवार सुबह मौत हो गई। किराए पर रह रहे थे दोनों परिवार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी की गली नंबर 3 में राजीव कुमार के मकान में किराए पर दोनों परिवार रहते थे। इस दो मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक खुद रहते हैं और फर्स्ट फ्लोर पर बने दोनों कमरे उन्होंने किराए पर दे रखे थे। खाना बनाते हुए हुआ हादसा पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मकान मालिक के अनुसार गैस सिलेंडर में गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस को जलाया गया तो रसोई में आग लग गई। गैस को बाहर जाने रास्ता नही तो एक जोरदार ब्लास्ट हो गया और कमरों की छत गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
Related Posts
सैम पित्रोदा बोले- भारत में मेरी प्रॉपर्टी नहीं:राजीव-मनमोहन सरकार में सैलरी नहीं ली; भाजपा नेता का दावा- 150 करोड़ की जमीन पर कब्जा किया
राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा पर कर्नाटक के एक भाजपा नेता ने 150…
सोनीपत में मोबाइल चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली के रहने वाले हैं; ट्रक के केबिन में घुस कर चुराए थे, जेल भेजे
सोनीपत पुलिस ने ट्रक के कैबिन से मोबाइल फोन चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को…
भास्कर अपडेट्स:मुंबई में ₹9.22 करोड़ा का तस्करी वाला गोल्ड जब्त, जवेरी बाजार में DRI की रेड
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने ‘ऑपरेशन गोल्ड मेल्टडाउन’ के तहत जवेरी बाजार में एक्टिव सोना गलाने…