फरीदाबाद की जवाहर कालोनी में 15 अक्टूबर को गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते हुए ब्लास्ट में झुलसी 2 साल की बच्ची की दिल्ली मे इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 2 महिलाएं और एक बच्चा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर की रात को करीब 9 बजे जवाहर कालोनी में घर के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गयी थी। गैस की निकासी ना होने के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ और दो कमरों की छत गिर गई। इस हादसे में महिला पारूल (28) उसकी बेटी नेहा (2) और दूसर कमरे में रहने वाली अनीता (28) उसका बेटा दवांग (2) छत के मलबे के नीचे दब गए थे। जिनको आस-पास के लोगों ने बाहर निकालकर बीके अस्पताल पहुंचाया ,जहां से उनको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। नेहा और पारुल का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। जबकि अनीता और उसके बेटे का एम्स में इलाज चल रहा है। नेहा की सोमवार सुबह मौत हो गई। किराए पर रह रहे थे दोनों परिवार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी की गली नंबर 3 में राजीव कुमार के मकान में किराए पर दोनों परिवार रहते थे। इस दो मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक खुद रहते हैं और फर्स्ट फ्लोर पर बने दोनों कमरे उन्होंने किराए पर दे रखे थे। खाना बनाते हुए हुआ हादसा पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मकान मालिक के अनुसार गैस सिलेंडर में गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस को जलाया गया तो रसोई में आग लग गई। गैस को बाहर जाने रास्ता नही तो एक जोरदार ब्लास्ट हो गया और कमरों की छत गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
Related Posts
केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, यात्री फंसे:अहमदाबाद-सूरत में बाढ़, घरों में घुसा पानी; देशभर में सामान्य से 12% ज्यादा बारिश
देश में दिल्ली को छोड़कर सभी राज्यों में बारिश हो रही है। अब तक सामान्य से 12.3 फीसदी ज्यादा बारिश…
पठानकोट में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:यूथ कांग्रेस के दिल्ली AI समिट प्रदर्शन पर जताया विरोध
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पठानकोट में राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ‘इंडिया AI…
पूर्व सेना प्रमुख बोले-भारत और चीन के रिश्ते सुधर रहे:कहा- हमें उम्मीद जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, चीन भी हमारी सद्भावना का जवाब देगा
पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि भारत-चीन संबंधों में सुधार होना संयोग की बात है। उम्मीद…