फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर-19 पर जेसीबी चौक के पास बाइक सवार युवक को एक ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जिससे उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम वरूण (29) था। वह दिल्ली बदरपुर के गौतमनगर में परिवार के साथ रह रहा था। वह बुधवार तड़के 4 बजे अपने दोस्त सतवीर को झाड़सेतली के पास छोड़ने गया था। वहां से वापस लौटते समय जेसीबी चौक के पास एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। टक्कर से हेलमेट दूर जाकर गिरा स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि वरूण बाइक के साथ कई फिट दूर जाकर गिरा और उसका हेलमेट सिर से निकल कर गिर गया। जिसके कारण जब उसका सिर सड़क से टकराया तो बचाव नहीं हो सका। जिससे उसका सिर बुरी तरह से फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस सेक्टर 58 थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
Related Posts
सरकार जनगणना में 33 सवाल पूछेगी:मकान, परिवार, वाहन जैसी जानकारी देनी होगी; दो फेज में पूरी होगी प्रोसेस
केंद्र सरकार ने गुरुवार को जनगणना 2027 से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया। इसमें जनगणना में पूछे जाने वाले 33 सवालों…
नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने कहा- मेडिकल कराने के दौरान भागने की कोशिश की, पैर में गोली लगी
नोएडा में दहेज के लिए एक शख्स ने बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला की शादी 9…
दिल्ली में 9वीं का स्टूडेंट फंदे से लटका मिला:पुलिस बोली- सुसाइड की एक्टिंग का वीडियो बनाते समय हादसा हुआ, पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक 14 साल के लड़का अपने घर में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस…