फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर-19 पर जेसीबी चौक के पास बाइक सवार युवक को एक ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जिससे उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम वरूण (29) था। वह दिल्ली बदरपुर के गौतमनगर में परिवार के साथ रह रहा था। वह बुधवार तड़के 4 बजे अपने दोस्त सतवीर को झाड़सेतली के पास छोड़ने गया था। वहां से वापस लौटते समय जेसीबी चौक के पास एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। टक्कर से हेलमेट दूर जाकर गिरा स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि वरूण बाइक के साथ कई फिट दूर जाकर गिरा और उसका हेलमेट सिर से निकल कर गिर गया। जिसके कारण जब उसका सिर सड़क से टकराया तो बचाव नहीं हो सका। जिससे उसका सिर बुरी तरह से फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस सेक्टर 58 थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
Related Posts
इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:रायपुर से दिल्ली आ रही थी, 80 KMPH की आंधी के कारण हवा में कई चक्कर लगाए, फिर सेफ लैंडिंग
छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 रविवार को टर्बुलेंस में फंस गई। दिल्ली में…
दिल्ली ब्लास्ट-यात्रियों को एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह:दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी; मेट्रो स्टेशन 20 मिनट और एयरपोर्ट पर 3 घंटे पहले पहुंचें
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी…
भास्कर अपडेट्स:सीएम स्टालिन ने तमिलनाडु में 7 गैर-हिंदी भाषाओं के लिए साहित्यिक पुरस्कार की घोषणा की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सात गैर-हिंदी भाषाओं के लिए नए वार्षिक साहित्यिक पुरस्कारों का ऐलान किया है। इनमें…