पंजाब के तरनतारन में चल रहे उप-चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा है। सीएम मान ने तरनतारन के विभिन्न इलाकों में रोड शो निकाला और संबोधन किया। इस दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी साथ थे। सीएम भगवंत मान से रोड शो के दौरान एक किसान ने पराली जलाने व आ रही मुश्किलों पर सवाल पूछ लिया। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर तंज कस दिया। सीएम मान ने कहा कि अभी तो पंजाब में पराली जली नहीं है और दिल्ली वालों ने पंजाब को दोष देना शुरू कर दिया। यहां दिल्ली वाले और दूसरी तरफ लाहौर वाले पंजाब को धुएं के लिए कोसते हैं। क्या पंजाब का धुआं 360 डिग्री घूमता है। वहीं, सीएम मान ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए कि उन्हें पंजाब का धुआं तो दिखता है, लेकिन हरियाणा का धुआं नहीं दिखता। हरियाणा तो दिल्ली के पास है। वहीं, उन्होंने किसान को आश्वासन दिया कि हम इसका हल भी निकालेंगे। पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से उचित सब्सिडी की मांग करेंगे। माफी गलती की होती है, गुनाहों की नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टी वालों ने गुरुधामों पर टैंक चढ़ाए। माफी गलती की होती है, गुनाहों की सजा होती है। ऐसे कैसे माफ कर दें। सीएम मान ने सुखबीर बादल पर भी तंज कसा- अकाल तख्त साहिब पर जाकर अपनी गलतियों के लिए हां बोलते हैं। लेकिन, बाहर आकर कहते हैं कि मैने ऐसे ही कह दिया। क्या अकाल तख्त साहिब के सामने झूठ बोला था। लोगों ने इनकी गलतियों के लिए इन्हें नीचे उतारा है। लोगों ने नीचे लगाए हैं, मेरा तो नाम ही लगता है। लड़ती फौज है, नाम जरनैल का लगता है। फौज आप हो, आपने ही उन्हें नीचे लगाया है।
Related Posts
नारनौल में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी से 74 लाख ठगे:दिल्ली से 2 ठगों को किया गिरफ्तार; क्रिप्टो करेंसी में निवेश का दिया था झांसा
हरियाणा के नारनौल में एयर फोर्स से रिटायर्ड व्यक्ति के साथ 74 लाख रुपए की ठगी के मामले में साइबर…
फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली से गाड़ियां चुराने वाले को पकड़ा:चोरी के 6 केस दर्ज, बाइक बरामद, लड़ाई-झगड़े के मामले में फरार था
हरियाणा के फरीदाबाद में नवीन नगर चौकी पुलिस ने गाड़ियां चुराने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास…
2020 दिल्ली दंगा- शरजील इमाम, उमर खालिद की जमानत नामंजूर:9 याचिकाएं खारिज; हाईकोर्ट बोला- विरोध के नाम पर हिंसा अभिव्यक्ति की आजादी नहीं
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 दंगों की साजिश से जुड़े केस में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम समेत 9 की…