दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा पर भारत नगर थाना इलाके में उसके जानकार तीन लड़कों ने एसिड से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार यानी 26 अक्टूबर की है। दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली एक युवती को एसिड जलन की चोटों के साथ भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर 2025 को दीप चंद बंधु अस्पताल से एक कॉल आई जिसमें मुकुंदपुर, दिल्ली निवासी 20 वर्षीय एक युवती को एसिड से झुलसने के कारण भर्ती होने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया कि वह द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अपनी कक्षा के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज, अशोक विहार गई थी। जब वह कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी उसका परिचित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने साथियों इशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया। इशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर एसिड फेंक दिया। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। जितेंद्र पीछा करता था, एक महीने पहले बहस हुई थी पुलिस ने कहा कि आरोपी मौके से फरार हो गए है। पीड़िता ने आगे बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खबर अपडेट की जा रही है…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक के गृह मंत्री के ABVP कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद, बोले- मुझे इसकी जानकारी नहीं थी
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल होने पर सफाई दी। कहा- मुझे…
जम्मू-कश्मीर में पाला बर्फ की तरह जमा,पहलगाम में तापमान -4°C:राजस्थान में बारिश का अलर्ट, सर्दी बढ़ेगी; MP में रात गर्म, दिन ठंडे हुए
देश के पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। इस बीच राजस्थान में बारिश होने…
सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं INDIA कैंडिडेट…