पंजाब के तरनतारन में चल रहे उप-चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा है। सीएम मान ने तरनतारन के विभिन्न इलाकों में रोड शो निकाला और संबोधन किया। इस दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी साथ थे। सीएम भगवंत मान से रोड शो के दौरान एक किसान ने पराली जलाने व आ रही मुश्किलों पर सवाल पूछ लिया। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर तंज कस दिया। सीएम मान ने कहा कि अभी तो पंजाब में पराली जली नहीं है और दिल्ली वालों ने पंजाब को दोष देना शुरू कर दिया। यहां दिल्ली वाले और दूसरी तरफ लाहौर वाले पंजाब को धुएं के लिए कोसते हैं। क्या पंजाब का धुआं 360 डिग्री घूमता है। वहीं, सीएम मान ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए कि उन्हें पंजाब का धुआं तो दिखता है, लेकिन हरियाणा का धुआं नहीं दिखता। हरियाणा तो दिल्ली के पास है। वहीं, उन्होंने किसान को आश्वासन दिया कि हम इसका हल भी निकालेंगे। पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से उचित सब्सिडी की मांग करेंगे। माफी गलती की होती है, गुनाहों की नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टी वालों ने गुरुधामों पर टैंक चढ़ाए। माफी गलती की होती है, गुनाहों की सजा होती है। ऐसे कैसे माफ कर दें। सीएम मान ने सुखबीर बादल पर भी तंज कसा- अकाल तख्त साहिब पर जाकर अपनी गलतियों के लिए हां बोलते हैं। लेकिन, बाहर आकर कहते हैं कि मैने ऐसे ही कह दिया। क्या अकाल तख्त साहिब के सामने झूठ बोला था। लोगों ने इनकी गलतियों के लिए इन्हें नीचे उतारा है। लोगों ने नीचे लगाए हैं, मेरा तो नाम ही लगता है। लड़ती फौज है, नाम जरनैल का लगता है। फौज आप हो, आपने ही उन्हें नीचे लगाया है।
Related Posts
केंद्र बोला- राज्यों को बातचीत करके विवाद निपटाने चाहिए:दशकों से यही प्रथा, अदालत हर समस्या का समाधान नहीं; राज्यपाल बिल पेंडिंग केस
केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अगर राज्यपाल विधेयकों पर कोई फैसला नहीं लेते हैं तो…
भारत में बिना वैध पासपोर्ट घुसने पर 5 साल जेल:लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पेश; जो विदेशी भारत के लिए खतरा, उसे एंट्री नहीं
भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की आवाजाही प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में…
भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद में फर्नीचर गोदाम में आग लगने की घटना में 5 मजदूरों की मौत
तेलंगाना के हैदराबाद में नामपल्ली स्टेशन रोड पर शनिवार को फर्नीचर गोदाम में लगी आग में फंसे पांच लोगों के…