महेंद्रगढ़ जिले के अनेक युवाओं ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) का दामन थाम लिया। दिल्ली के असोला फार्म में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं का यह सामूहिक प्रवेश जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर जेजेपी के जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने बताया कि नारनौल क्षेत्र से जुड़े कई युवा साथियों ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र, देवेंद्र, साहिल, नवीन, रोहित, हरीश, मनोज, योगेश, राजपाल, सुरेंद्र, राजकुमार, जगदीप, संजय, विजेन्द्र, प्रदीप और रोहताश शामिल हैं। सिंद्धांतों से हुए प्रभावित जेजेपी में शामिल हुए सभी युवाओं ने कहा कि वे जननायक चौधरी देवीलाल जी के आदर्शों और उनके सिद्धांतों से गहराई से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में युवाओं को राजनीति में नई दिशा और अवसर मिल रहे हैं। युवाओं ने कहा कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज के समय में जेजेपी ही ऐसी पार्टी है जो युवा शक्ति, रोजगार, किसान और आमजन के हितों की बात करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा की राजनीति में पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
Related Posts
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज PM मोदी स्पीच देंगे:इसमें 20+ देशों के प्रमुख, 500 से ज्यादा AI लीडर शामिल होंगे
पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में उद्घाटन स्पीच देंगे। इस…
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में नशे के लिए पैसा ना देने पर युवक ने माता-पिता और दादी पर चाकू से हमला किया, दादी की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित परली शहर में व्हाइटनर के नशे में धुत एक युवक ने अपनी दादी और…
पूर्व CJI चंद्रचूड़ सरकारी बंगले में समयसीमा से ज्यादा रहे:सुप्रीम कोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन की केंद्र को चिट्ठी- जल्दी खाली कराएं; 4 जजों को बंगला अलॉट नहीं
पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ अपने सरकारी बंगले (5, कृष्ण मेनन मार्ग) में तय समयसीमा से ज्यादा रह गए हैं।…