बिहार चुनाव में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- नीतीश चाचा पलटी मारकर भाजपा में चले गए। तेजस्वी बोले- बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने जगह दी तो वह नीतीश कुमार हैं। हम लोगों ने कभी भी घुटने नहीं टेके। सत्ता में आने पर हमारी सरकार मुस्लिमों की मर्जी के खिलाफ लाए गए वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देगी। इससे पहले पटना में भी तेजस्वी ने पंचायत प्रतिनिधियों, PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लोहार समाज के लोगों के लिए भी कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने वादा किया कि पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा। इधर, शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे अनंत सिंह का मंच टूट गया। अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। अनंत जदयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:भारत-चीन सीमा पर बनेंगे 10 ऑल-वुमन बॉर्डर पोस्ट
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) भारत-चीन सीमा पर 10 ऑल-वुमन बॉर्डर पोस्ट बना रही है। आईटीबीपी के डीजी प्रवीण कुमार ने…
हरियाणा के इकलौते कुरुक्षेत्र भद्रकाली शक्तिपीठ की आरती तैयार:दिल्ली के जज ने लिखी, बोले- देवी मां सपने में आईं, 52 वाद्ययंत्र बजे
52 शक्तिपीठों में शामिल कुरुक्षेत्र की शक्तिपीठ श्री देवी कूप भद्रकाली मंदिर की अब अपनी अलग तरह की आरती होगी।…
फरीदाबाद में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू:एनसीआर में 450 पहुंचा AQI; दिल्ली सीमा पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में लगातार हो रही…