बिहार चुनाव में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- नीतीश चाचा पलटी मारकर भाजपा में चले गए। तेजस्वी बोले- बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने जगह दी तो वह नीतीश कुमार हैं। हम लोगों ने कभी भी घुटने नहीं टेके। सत्ता में आने पर हमारी सरकार मुस्लिमों की मर्जी के खिलाफ लाए गए वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देगी। इससे पहले पटना में भी तेजस्वी ने पंचायत प्रतिनिधियों, PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लोहार समाज के लोगों के लिए भी कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने वादा किया कि पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा। इधर, शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे अनंत सिंह का मंच टूट गया। अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। अनंत जदयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
AAP नेता आतिशी के VIDEO को लेकर जालंधर में FIR:BJP मंत्री की पोस्ट की फोरेंसिक जांच कराई; दिल्ली विधानसभा स्पीकर का CP पर एक्शन
दिल्ली की पूर्व CM और AAP विधायक आतिशी मार्लेना के वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली…
जदयू नेता केसी त्यागी ने रालोद ज्वाइन किया:दिल्ली में किसानों की गोष्ठी में ढोल-नगाड़ों से जयंत चौधरी का स्वागत
पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोकदल ज्वाइन कर लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं…
सोनीपत में ₹20 हजार के लिए दोस्त की हत्या की:सिर में रॉड मारकर नहर में फेंका शव; गुमराह करने को किडनैपिंग-फिरौती का मैसेज भेजा
हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले आदित्य की उसके दोस्त ने ही हत्या की थी। शनिवार को सोनीपत पुलिस ने…