दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा पर भारत नगर थाना इलाके में उसके जानकार तीन लड़कों ने एसिड से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार यानी 26 अक्टूबर की है। दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली एक युवती को एसिड जलन की चोटों के साथ भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर 2025 को दीप चंद बंधु अस्पताल से एक कॉल आई जिसमें मुकुंदपुर, दिल्ली निवासी 20 वर्षीय एक युवती को एसिड से झुलसने के कारण भर्ती होने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया कि वह द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अपनी कक्षा के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज, अशोक विहार गई थी। जब वह कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी उसका परिचित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने साथियों इशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया। इशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर एसिड फेंक दिया। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। जितेंद्र पीछा करता था, एक महीने पहले बहस हुई थी पुलिस ने कहा कि आरोपी मौके से फरार हो गए है। पीड़िता ने आगे बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खबर अपडेट की जा रही है…
Related Posts
राहुल के प्रजेंटेशन में वोटर्स डिलीट कराने का दावा:जिनके नाम कटे, उन्हें स्टेज पर बुलाया; EC बोला- आरोप झूठे, नाम ऑनलाइन डिलीट नहीं होते
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘वोट चोरी’ पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की।…
दिल्ली-NCR में आउटडोर गेम्स पर रोक, AQI 497 पर पहुंचा:डॉक्टर बोले– बाहर कम निकलें, हल्के मास्क पहनें; CQAM ने बढ़ाई सख्ती
दिल्ली-एनसीआर में हवा की स्थिति बेहद खराब हो गई है। AQI 497 पहुंचने के बाद और सख्ती लागू कर दी…
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे:हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री धाम में बर्फबारी
देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान के सीकर में लगातार दूसरे दिन तेज बरसात…