महेंद्रगढ़ जिले के अनेक युवाओं ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) का दामन थाम लिया। दिल्ली के असोला फार्म में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं का यह सामूहिक प्रवेश जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर जेजेपी के जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने बताया कि नारनौल क्षेत्र से जुड़े कई युवा साथियों ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र, देवेंद्र, साहिल, नवीन, रोहित, हरीश, मनोज, योगेश, राजपाल, सुरेंद्र, राजकुमार, जगदीप, संजय, विजेन्द्र, प्रदीप और रोहताश शामिल हैं। सिंद्धांतों से हुए प्रभावित जेजेपी में शामिल हुए सभी युवाओं ने कहा कि वे जननायक चौधरी देवीलाल जी के आदर्शों और उनके सिद्धांतों से गहराई से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में युवाओं को राजनीति में नई दिशा और अवसर मिल रहे हैं। युवाओं ने कहा कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बढ़ेगी युवाओं की भागीदारी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज के समय में जेजेपी ही ऐसी पार्टी है जो युवा शक्ति, रोजगार, किसान और आमजन के हितों की बात करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा की राजनीति में पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
Related Posts
उड्डयन मंत्री से मिले पंजाब के सांसद कंग:चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधी इंटरनेशनल उड़ानों की मांग, यूरोप-अमेरिका-कनाडा के लिए शुरू करने को कहा
श्री आनंदपुर साहिब से AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की।…
उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ दरका:जम्मू-कश्मीर में चट्टान गिरने से अफसर-बेटे की मौत; प्रयागराज में 1000 घर बाढ़ में डूबे
पहाड़ों पर मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की डैम साइट पर…
तमिलनाडु में SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में छठी याचिका:चुनाव आयोग को नोटिस भेजा; बंगाल और केरल सरकार ने भी SIR को चुनौती दी
देश के 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 4 नवंबर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया चल रही है। तमिलनाडु…