दिल्ली के गांधी विहार इलाके में 6 अक्टूबर को एक फ्लैट में जली लाश मिलने की गुत्थी सुलझ गई है। मारा गया युवक रामकेश मीणा UPSC एस्पिरेंट था, जिसे उसकी लिव–इन पार्टनर अमृता चौहान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित और उसके दोस्त संदीप के साथ मिलकर मारा था। पहले उसका गला दबाया, फिर बॉडी पर तेल–घी और शराब डालकर उसे जला दिया। रामकेश की लिव-इन पार्टनर फोरेंसिक साइंस छात्रा अमृता चौहान 21 साल की है। उसे और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी साल मई में दोनों लिव-इन में रह रहे थे पुलिस ने बताया कि अमृता और रामकेश मई 2025 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। अमृता का दावा है कि रामकेश के पास उसके अश्लील वीडियो थे। बार–बार कहने पर भी रामकेश ने वीडियो डिलीट नहीं किए थे। इस बात से अमृता परेशान थी। उसने यह बात अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित को बताई। दोनों ने रामकेश को मारने का फैसला लिया। सुमित LPG डिस्ट्रीब्यूटर भी है। उसने गैस सिलेंडर में आग लगाई, जिससे विस्फोट हुआ। CCTV फुटेज में दिखा कि दो नकाबपोश 5-6 अक्टूबर की रात बिल्डिंग में घुस रहे थे। करीब 39 मिनट बाद एक युवक बाहर निकला, 02:57 बजे एक युवती दूसरे युवक के साथ बाहर जाती दिखाई दी। फुटेज के आधार पर इनकी पहचान हुई। तीनों रामकेश का लैपटॉप, हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन लेकर भागे थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह प्लांड मर्डर था।आरोपियों ने पहले रामकेश को बेहोश किया, फिर गला घोंटा और सबूत मिटाने के लिए शव जला दिया। तीनों के खिलाफ हत्या, सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है। ——————————- अन्य खबर पढ़ें… दिल्ली में 3 युवकों ने छात्रा पर एसिड फेंका, दोनों हाथ झुलसे, DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्टूडेंट दिल्ली के अशोक विहार में 26 अक्टूबर की सुबह 20 साल युवती पर एसिड अटैक हुआ। आरोपियों ने युवती के चेहरे पर अटैक करना चाहा था, लेकिन उसने बचने के लिए अपने बैग का सहारा लिया, इस दौरान उसके दोनों हाथ झुलस गए। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के:मेघालय का बर्नीहाट टॉप, दिल्ली सबसे पॉल्यूटेड कैपिटल; ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड समेत 14 देश सबसे साफ
दुनिया को 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के हैं। मेघालय का बर्नीहाट शीर्ष पर है। वहीं, दिल्ली सबसे…
राहुल बोले- PM ने लद्दाख के लोगों से धोखा किया:गोलीबारी की न्यायिक जांच की जाए; लेह में इंटरनेट 3 अक्टूबर तक बंद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, ‘PM मोदी ने लद्दाख के लोगों के साथ धोखा किया है। लेह…
पंजाब में महिलाओं को जल्द मिलेंगे ₹1100 महीना:CM मान बोले- तैयारियां शुरू; 18 साल से बड़ी उम्र की 75 लाख महिलाओं को फायदा
पंजाब की महिलाओं को जल्द ही सरकार हर महीने 1100 रुपए दे सकती है। इसके लिए सरकार तैयारी शुरू कर…