छठ महापर्व का मंगलवार को आखिरी दिन था। 4 दिन का ये महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था। आज उगते सूरज को ‘ऊषा अर्घ्य’ के साथ खत्म हो गया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने का मुहूर्त सुबह 06:27 बजे तक था। देश के साथ विदेश में भी छठा महापर्व मनाया गया। बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई) से इसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। ठंड बढ़ने के बावजूद महिलाएं पानी में खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं, दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हुआ। छठ महापर्व को लेकर विदेशों में भी उत्साह था। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी भारतीय व्रतियों ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया था। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया। देशभर से छठ की 5 तस्वीरें… छठ महापर्व से जुड़ी आज की सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत:गोपालगंज में कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी और ड्राइवर गंभीर, दिल्ली जा रहे थे
गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत हो गई।…
देश में कोरोना से 12 मौतें, 1081 एक्टिव केस:UP में कोविड से पहली मौत; केरल में सबसे ज्यादा 430 मामले
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1081 पहुंच गई है। मंगलवार को कर्नाटक में 36, गुजरात में…
किन्नौर के दो युवा दिल्ली में जज:अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का जिम्मा, उच्च न्यायिक सेवा में पाई सफलता
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के दो युवाओं ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद…