छठ महापर्व का मंगलवार को आखिरी दिन था। 4 दिन का ये महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था। आज उगते सूरज को ‘ऊषा अर्घ्य’ के साथ खत्म हो गया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने का मुहूर्त सुबह 06:27 बजे तक था। देश के साथ विदेश में भी छठा महापर्व मनाया गया। बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई) से इसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। ठंड बढ़ने के बावजूद महिलाएं पानी में खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं, दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हुआ। छठ महापर्व को लेकर विदेशों में भी उत्साह था। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी भारतीय व्रतियों ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया था। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया। देशभर से छठ की 5 तस्वीरें… छठ महापर्व से जुड़ी आज की सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
शिवराज-खट्टर समेत 6 चेहरे भाजपा अध्यक्ष की रेस में:संगठनात्मक अनुभव के साथ जातीय-क्षेत्रीय समीकरण देखे जा रहे; केंद्रीय चुनाव समिति का गठन जल्द
भाजपा जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाजपा नए…
MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद:गाजियाबाद में सोसाइटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रुकी, 2500 लोग फंसे
देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 32.2 मिलीमीटर…
तीनों सेनाओं के लिए ₹79,000 करोड़ के हथियार खरीदे जाएंगे:रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दी; इसमें एडवांस नाग मिसाइल सिस्टम और सुपर रैपिड गन शामिल
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को करीब 79,000 करोड़ रुपए के एडवांस हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी…