दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। आयोग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा, मतदान 30 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। नामांकन जांच 12, नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। एमसीडी की इन 12 सीटों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। यह महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तीनों पार्टियों के लिए अहम होंगे उपचुनाव राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ये उपचुनाव दिल्ली की तीनों बड़ी पार्टियों, आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। हाल के महीनों में नगर निगम में सत्ता संतुलन पर असर डालने वाली सीटें होने के कारण इन उपचुनावों को मिनी-MCD इलेक्शन कहा जा रहा है। उपचुनावों के लिए तैयारी पूरी राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, उपचुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा,EVM और मतदान केंद्रों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इसलिए हो रहे उपचुनाव शालीमार बाग-बी वार्ड पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास था, जबकि द्वारका-बी सीट बीजेपी की पार्षद कमलजीत सेहरावत के खाली करने के बाद रिक्त हुई, क्योंकि वह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। बाकी वार्ड इसलिए खाली हुए क्योंकि वहां के पार्षद (बीजेपी और आम आदमी पार्टी के) फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर विधायक बन गए थे।
Related Posts
24 घंटे में कोरोना से 10 की मौत:नए वैरिएंट से एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई; देश में 7383 एक्टिव केस
देशभर में कोरोनावायरस के केसों और मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 10 लोगों…
राहुल बोले- मनरेगा खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान:PM मोदी को उनके विचारों से समस्या, प्रियंका बोलीं- सरकार को नाम बदलने की सनक
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) को…
कैथल पुलिस ने पकड़े दिल्ली के दो ठग:रिश्तेदार बनकर 5 लाख रुपए हड़पे, वॉट्सऐप कॉल करके खुद को बताया भतीजा
कैथल में रिश्तेदार बनकर 5 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।…