जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को विपक्षी भाजपा विधायक, NC विधायकों से भिड़ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा नेता खड़े हो गए और प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि सदन में जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों पर आधे घंटे की चर्चा की जाए। लेकिन अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने BJP विधायकों से प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया। भाजपा सदस्य नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ने पर किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार सदन के वेल में जाने लगीं, लेकिन महिला वॉच एंड वार्ड स्टाफ ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वेल में कूदने दो भाजपा विधायकों आरएस पठानिया और सुरिंदर कुमार को मार्शलों ने बाहर निकाल दिया। BJP विधायक पूरे प्रश्नकाल तक सदन में खड़े रहे, बाद में उन्होंने बायकॉट कर दिया। बुधवार को भी हुआ था हंगामा उमर सरकार टेनेंसी रिफॉर्म, पंचायती राज, लेबर वेलफेयर और कोऑपरेटिव से जुड़े चार महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है। बुधवार को भी सदन में हंगामा हुआ, जब राज्य निर्वाचन आयुक्त की एज लिमिट 65 से 70 साल करने वाला विधेयक पेश किया गया था। 4 बिल जिन्हें सदन में पेश किया जाना है
Related Posts
पंजाब सीएम और केजरीवाल के खिलाफ शिकायत:कांग्रेस नेता बाजवा ने वीडियो से छेड़छाड़ के आरोप लगाए, पुलिस को सौंपी पेन ड्राइव
पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद…
लोकसभा में नया आयकर बिल पास:दो खेल विधेयक भी पेश; खड़गे ने कहा- यह लोकतंत्र के साथ धोखा, सरकार जवाब दे
वोटर वेरिफिकेशन और वोटों की चोरी के आरोपों पर हंगामे के बीच सरकार ने सोमवार को नया आयकर बिल (नंबर–2)…
मोदी बोले- घुसपैठियों से चुनौती मिल रही, सतर्क रहना है:संघ के पास डेमोग्राफी में बदलाव रोकने का रोडमैप; डाक टिकट-सिक्का जारी किया
PM मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में बुधवार को कहा, “संघ के स्वयंसेवकों ने कभी कटुता…