जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को विपक्षी भाजपा विधायक, NC विधायकों से भिड़ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा नेता खड़े हो गए और प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि सदन में जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों पर आधे घंटे की चर्चा की जाए। लेकिन अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने BJP विधायकों से प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया। भाजपा सदस्य नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ने पर किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार सदन के वेल में जाने लगीं, लेकिन महिला वॉच एंड वार्ड स्टाफ ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वेल में कूदने दो भाजपा विधायकों आरएस पठानिया और सुरिंदर कुमार को मार्शलों ने बाहर निकाल दिया। BJP विधायक पूरे प्रश्नकाल तक सदन में खड़े रहे, बाद में उन्होंने बायकॉट कर दिया। बुधवार को भी हुआ था हंगामा उमर सरकार टेनेंसी रिफॉर्म, पंचायती राज, लेबर वेलफेयर और कोऑपरेटिव से जुड़े चार महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है। बुधवार को भी सदन में हंगामा हुआ, जब राज्य निर्वाचन आयुक्त की एज लिमिट 65 से 70 साल करने वाला विधेयक पेश किया गया था। 4 बिल जिन्हें सदन में पेश किया जाना है
Related Posts
22 राज्यों में तेज सर्दी-कोहरा, यूपी में जीरो विजिबिलिटी:50+ ट्रेनें लेट; माउंट आबू में पारा 1°, पचमढ़ी में 3.6°; अगले 2 दिन में सर्दी और बढ़ेगी
देशभर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी-एमपी, राजस्थान समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…
स्वर्ण मंदिर में महिला की मौत:दर्शन के लिए लाइन में खड़ी, हार्ट अटैक आया; दिल्ली से आई बहन के साथ
अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आई महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान…
दिल्ली ब्लास्ट का सबसे क्लोज CCTV वीडियो:रेड लाइट पर 20+ गाड़ियों के परखच्चे उड़े, अफरा-तफरी मची; विस्फोट को सरकार ने आतंकी घटना माना
दिल्ली ब्लास्ट का सबसे पास का CCTV फुटेज सामने आया है। 10 सेकेंड के वीडियो में नजर आ रहा है…