मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ है। इसमें उनके काफिले में शामिल एक राजद नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दुलारचंद यादव जनसुराज कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल थे। जनसुराज के नेताओं ने बताया कि हमारे कैंडिडेट का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे था। अचानक से अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से निकले और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना घोसवारी की है। PM के खिलाफ अभद्र बयान पर BJP ने बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की शिकायत की है। राहुल ने मुजफ्फरपुर में बुधवार को चुनाव रैली में कहा था कि आप उनसे कहो कि देखो भइया हम आपको वोट देंगे। आप स्टेज पर आकर नाच लो, वो नाच लेंगे। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
बहादुरगढ़ में नशा तस्कर गिरफ्तार:बैग से गांजा बरामद, दिल्ली का रहने वाला, सप्लाई करने आया
झज्जर जिले में पुलिस ने एक आरोपी को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए…
भास्कर अपडेट्स:पश्चिम बंगाल से 48 बांग्लादेशी पकड़े गए, SIR की घोषणा के बाद भारत से बांग्लादेश भागने की फिराक में थे
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट सीमा से 48 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। भारत में…
मोदी ने कहा- सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी देनी चाहिए:विपक्ष हार को पचा नहीं पा रहा; प्रियंका गांधी बोलीं- मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं
पीएम मोदी ने सोमवार को शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष से संसद चलने देने की अपील की। पीएम…