हरियाणा में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने पंचकूला के सेक्टर-7 थाने में वन्यजीव तस्कर के खिलाफ भगौड़े का केस दर्ज करवाया है। कोर्ट में बार-बार अपीयर नहीं होने के चलते कोर्ट ने आरोपी सुभाष को भगौड़ा घोषित किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की वाइल्ड लाइफ क्राइम यूनिट इकाई ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) के अधिकारियों के साथ मिलकर 3 फरवरी 2025 को सुबह एक स्पेशल ऑपरेशन के तहत अवैध शिकार और वन्यजीव व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के दौरान हरियाणा के पिंजौर में एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से वन्यजीव अंग बरामद किए गए। 4 आरोपी हुए थे गिरफ्तार, एक अभी फरार तीन आरोपियों पीरदास, वजीरा और राम दयाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और गिरोह के एक अन्य सदस्य रोहतास को कालका रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अन्य सुभाष निवासी महादेव कॉलोनी कालका अभी फरार है। जिसे कोर्ट ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। सीबीआई दिल्ली ने आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी जीव प्रोटेक्शन एक्ट 61(2) के तहत 4 नामजद और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बरामद खालों की 30 करोड़ कीमत सीबीआई की टीम ने पिंजौर में छापेमारी की, जहां तेंदुए की दो खाल, तेंदुए के 9 दांत, 25 पंजे, जबड़े के टुकड़े, ऊदबिलाव की 3 खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त किए गए। वन्य जीव अधिकारियों का कहना है कि एक तेंदुए के खाल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है। सीबीआई ने जो वन्यजीव की खाल और अन्य सामान बरामद हुआ है। उसकी करीब 30 करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है। नेपाल में दर्ज हो चुका केस आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी वन्यजीव अपराध के संबंध में नेपाल पुलिस द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-एक के तहत कार्रवाई की गई। यह कानून लुप्त प्रजातियों के शिकार पर रोक लगाता है और अपराधियों के लि सख्त सजा का प्रावधान करता है।
Related Posts
पठानकोट में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:यूथ कांग्रेस के दिल्ली AI समिट प्रदर्शन पर जताया विरोध
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पठानकोट में राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ‘इंडिया AI…
नेशनल हेराल्ड केस- राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज:राहुल के वकील की दलील पूरी, कांग्रेस बोली- बिना लेन-देन का मनी लॉन्ड्रिंग कैसे
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी। मामले में राहुल…
दिल्ली पुलिस पर हिमाचल में FIR, नाकेबंदी करके रोका:शिमला में यूथ कांग्रेस वर्कर्स को गिरफ्तार करने पहुंची थी, AI समिट में प्रदर्शन का आरोप
हिमाचल प्रदेश में दिल्ली पुलिस पर बुधवार को FIR दर्ज कर ली गई। दरअसल, दिल्ली पुलिस इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस…