जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को विपक्षी भाजपा विधायक, NC विधायकों से भिड़ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा नेता खड़े हो गए और प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि सदन में जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों पर आधे घंटे की चर्चा की जाए। लेकिन अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने BJP विधायकों से प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया। भाजपा सदस्य नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ने पर किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार सदन के वेल में जाने लगीं, लेकिन महिला वॉच एंड वार्ड स्टाफ ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वेल में कूदने दो भाजपा विधायकों आरएस पठानिया और सुरिंदर कुमार को मार्शलों ने बाहर निकाल दिया। BJP विधायक पूरे प्रश्नकाल तक सदन में खड़े रहे, बाद में उन्होंने बायकॉट कर दिया। बुधवार को भी हुआ था हंगामा उमर सरकार टेनेंसी रिफॉर्म, पंचायती राज, लेबर वेलफेयर और कोऑपरेटिव से जुड़े चार महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है। बुधवार को भी सदन में हंगामा हुआ, जब राज्य निर्वाचन आयुक्त की एज लिमिट 65 से 70 साल करने वाला विधेयक पेश किया गया था। 4 बिल जिन्हें सदन में पेश किया जाना है
Related Posts
रोहतक में ठगी के 2 आरोपी काबू:दिल्ली के 3 कॉल सेंटरों से पकड़ा, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ने का देते थे झांसा
रोहतक में क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट और लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी करने के दो आरोपियों को साइबर…
मुंबई में भारी बारिश, रेलवे ट्रैक डूबे:हैदराबाद में बाढ़ के हालात, 2 लोग बहे; राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू
मुंबई में सोमवार सुबह से लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम हो गया। अंधेरी सबवे…
कल्याण बनर्जी बोले-महुआ ने शादी करके एक परिवार तोड़ा:अब मुझे महिला विरोधी कह रहीं; कोलकाता रेप पर बयान से TMC नेताओं में विवाद
कोलकाता गैंगरेप पर बयान के बाद तृणमूल के राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी और लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के बीच विवाद…