केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के गोपालगंज में वर्चुअली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर पटना से उड़ान नहीं भर पाया। अपने भाषण में शाह ने जंगलराज की याद दिलाई, साथ ही बंद पड़े चीनी मिलों को चालू कराने का वादा किया। बेगूसराय के बछवाड़ा में प्रियंका गांधी ने सभा की। बढ़ते क्राइम को लेकर प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, बिहार में क्राइम चरम पर है।बिहार में महिलाएं असुरक्षित हैं। मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। बाढ़ के SDM चंदन कुमार, ग्रामीण SP विक्रम सिहाग और बाढ़ के SDPO-1 राकेश कुमार को हटा दिया है। SDM की जगह 2022 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार को भेजा गया है। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने NHAI से पूछा- जाम के कारण एक घंटे की जगह 12 घंटे लगते हैं तो यात्री टोल क्यों दें?
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से पूछा कि अगर शहर में जाम लगा है…
आतंकी तहव्वुर की ज्यूडिशियल कस्टडी 13 अगस्त तक बढ़ी:NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की; राणा 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमांइड है
दिल्ली की NIA कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की ज्यूडिशियल कस्टडी 13 अगस्त तक बढ़ा दी…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली से पटना जा रही तेजस एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, ट्रेन अलीगढ़ में 31 मिनट खड़ी रही
दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार की देर रात को बम से उड़ाने की धमकी…