बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज के प्रचार में 2 दिन बचे हैं। सोमवार को राजद चीफ लालू यादव इस चुनाव में पहली बार रैली करने निकले। उन्होंने दानापुर से राजद कैंडिडेट रीतलाल यादव के लिए रोड शो किया। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने JCB से फूल बरसाए। रीतलाल यादव फिलहाल जेल में बंद हैं। 15 किलोमीटर के रोड शो में लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती भी उनके साथ हैं। इधर, सीतामढ़ी की चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘ मैं आपको बिहार चुनाव का रिजल्ट अभी बता देता हूं। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भारी बहुमत से बिहार में NDA की सरकार बनेगी। ‘महाठगबंधन’ में न नेता है, न नीति है। मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से लड़ रहा है।’ बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी:मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए, बिशप ने विशेष प्रार्थना की; राहुल गांधी ने भी बधाई दी
देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर गुरुवार को दिल्ली की कैथेड्रल चर्च ऑफ…
दुनिया के 100 बड़े शहरों में आधे में जल संकट:दिल्ली चौथे नंबर पर, चेन्नई डे जीरो के करीब; मुंबई और बेंगलुरु भी प्रभावित
संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया अब ‘जल महासंकट’ के दौर में है। दुनिया के…
सिसोदिया के VIDEO पर पंजाब में घमासान:बोले- 2027 में चुनाव जीतने को सच-झूठ, लड़ाई-झगड़ा, जो करना पड़े, करेंगे; CM भगवंत मान हंसते दिखे
आम आदमी पार्टी (AAP) के इंचार्ज और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के एक वीडियो पर पंजाब में…