प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पहले चरण के मतदान में जंगलराज वालों को 65 बोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास, NDA को चुना है। PM ने कहा- राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि वे रंगदार बनना चाहते हैं। उनके चुनाव प्रचार के गाने-नारे सुनकर कांप जाएंगे। बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बन सकता। हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा, वकील बनेगा। PM ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था, लेकिन NDA सरकार में बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है। अब बड़े-बड़े लोग भी अब यहां की मछली देखने आ रहे हैं। पानी में डुबकी लगा रहे हैं। कुछ लोग बिहार चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। बिहार के समस्तीपुर में सड़क किनारे वीवीपैट पर्चियां मिलने के मामले में चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) को लापरवाही के लिए सस्पेंड किया है। साथ ही ARO के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। समस्तीपुर जिले में शनिवार को सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क किनारे भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां बिखरी हुई मिलीं थीं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इसे लेकर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की साख पर सवाल उठाया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान की निष्पक्षता का आश्वासन देते हुए कहा कि यह घटना केवल मॉक पोल पर्चियों से संबंधित है, मतदान प्रक्रिया की अखंडता पर कोई असर नहीं पड़ा है। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:BJP अध्यक्ष का चुनाव टल सकता है; ट्रम्प बोले- भारत टैरिफ में कटौती के लिए राजी; एयरफोर्स का फाइटर जेट जगुआर क्रैश
नमस्कार, कल की बड़ी खबर BJP अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी रही, पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में अभी…
जिसे जड़ी-बूटी वाला कहा, वह बना AMO:UPSC में 15वीं रैंक; आयुष यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के डॉ. हिमांशु बोले-पड़ोसी कहते थे आयुर्वेद में फ्यूचर नहीं
पड़ोसी मेरा मजाक उड़ाते थे। बोलते थे तेरे बस का कुछ नहीं है, क्योंकि नीट के बाद मैंने MBBS के…
इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:रायपुर से दिल्ली आ रही थी, 80 KMPH की आंधी के कारण हवा में कई चक्कर लगाए, फिर सेफ लैंडिंग
छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 रविवार को टर्बुलेंस में फंस गई। दिल्ली में…